होम सर्वे का सवाल- कोरोना से जंग में कैसा काम किए हैं पीएम? नतीजे कर देंगे हैरान

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 8, 2020 09:54 PM

सर्वे का सवाल- कोरोना से जंग में कैसा काम किए हैं पीएम? नतीजे कर देंगे हैरान

सर्वे का सवाल- कोरोना से जंग में कैसा काम किए हैं पीएम? नतीजे कर देंगे हैरान

सर्वे का सवाल- कोरोना से जंग में कैसा काम किए हैं पीएम? नतीजे कर देंगे हैरान

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कदमों से देश के ज्यादातर लोग खुश हैं। बहुराष्ट्रीय बाजार शोध फर्म इप्सॉस की ओर से शहरों में किए गए एक सर्वे के अनुसार कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार के तरीके को 87 प्रतिशत लोगों ने हाई रेटिंग दी है। इप्सॉस इंडिया के सीईओ अमित अडारकर के अनुसार मोदी सरकार ने काफी पहले टोटल लॉकडाउन लागू किया और कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए कई साहसिक उपाए किए। सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने इस महामारी से निपटने के सरकार के तरीके की प्रशंसा की है। 23 से 26 अप्रैल के बीच किए गए इस सर्वे में 13 देशों के लगभग 26,000 लोगों से बातचीत की गई। 13 देशों में से नौ देशों में ज्यादातर लोगों ने कहा कि उनकी सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए अच्छा काम कर रही है।

कोरोना काल में और मजबूत हुआ देशवासियों का भरोसा
कोरोना संकट काल में देशवासियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा और मजबूत हुआ है। देश भर में किए गए आईएएनएस-सीवोटर के ताजा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी में देशवासियों का विश्वास स्तर पिछले दो वर्षों में बढ़कर तीन चौथाई से अधिक 76.3 प्रतिशत हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी की इस रेटिंग में सन 2018 की 58.6 प्रतिशत तुलना में इस साल बड़ी ही तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में सिर्फ 42.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर बेहद भरोसा दिखाया था, जबकि साल 2020 में 69.8 प्रतिशत लोगों ने यह राय जाहिर की है, यानी कि कुल मिलाकर इसमें 27.5 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है।देश के स्तर पर हो या फिर वैश्विक स्तर पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्वे में शायद पहली बार किसी प्रधानमंत्री के फैसले और उनके नेतृत्व वाली सरकार के काम को इतनी प्रशंसा मिली हो। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जहां देश की 91 प्रतिशत जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की एक सुर में सराहना कर रही है वहीं कोरोना पर लगाम लगाने के लिए पूरे देश में दो फेज के संपूर्ण लॉकडाउन के निर्णय का 97 प्रतिशत लोग प्रशंसा कर रहे हैं। देश से लेकर पूरी दुनिया के 28 देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए एक सर्वे से यह खुलासा हुआ है। यह सर्वे स्विट्जरलैंट के पोलिंग संगठन गैलअप इंटरनेशनल एसोसिएशन ने कराया। उसके मुताबिक, भारत की 91% जनता का मानना है कि नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है। इतना अच्छा काम करने के बाद भी कुछ लोग हैं जो अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने से बाज नहीं आते, लेकिन उनकी संख्या सिर्फ 7% है। देश में 2% ऐसे लोग भी हैं जो इस संदर्भ में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)