होम कोरोना: CISF अधिकारी की मौत, अर्धसैनिक बलों में करीब 530 लोग संक्रमित

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 8, 2020 09:44 PM

कोरोना: CISF अधिकारी की मौत, अर्धसैनिक बलों में करीब 530 लोग संक्रमित

कोरोना: CISF अधिकारी की मौत, अर्धसैनिक बलों में करीब 530 लोग संक्रमित

कोरोना: CISF अधिकारी की मौत, अर्धसैनिक बलों में करीब 530 लोग संक्रमित

। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से शुक्रवार को मौत हो गयी। इसके साथ ही पांच अर्धसैनिक बलों में इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी वहीं इन बलों में संक्रमित लोगों की संख्या 530 से अधिक हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की सुरक्षा इकाई में सहायक उप निरीक्षक रैंक के पद पर तैनात थे। अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के दो और सीआरपीएफ के एक कर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि बैरक जैसे समूहों में रहना, साझा शौचालयों का उपयोग और वाहनों में कई कर्मियों की एक साथ यात्रा को बलों में संक्रमण फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है। इन बलों में करीब दस लाख कर्मी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)