होम बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी सरकार करने जा रही कई पदों पर भर्तियां
बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी सरकार करने जा रही कई पदों पर भर्तियां
भारत में बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी सरकार कई पदों पर भर्तियां करने जा रही हैं। आपको बता दें की रक्षा मंत्रालय के अधीन शिपबिल्डिंग एवं शिप रिपेयर यार्ड कार्य करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में फिक्स्ड टर्म कॉनट्रैक्ट के आधार पर नौकरियां निकाली गयी हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 मई 2020
पदों की संख्या : 51
पदों का नाम :
जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर सुपरवाइजर, ड्राइवर, ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर फायर इंस्पेक्टर और डिजाइनर के पदों पर भर्ती होगी।
ऑफिशियल वेबसाइट, hslvizag.in पर विजिट करें और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करें।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क 200 रूपये निर्धारित किया गया हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग हैं।
अधिकतम आयु 39 साल हैं। इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन देखें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।