होम से नाराज हुए BJP सांसद साक्षी महाराज, कहा- लॉक डाउन में शराब-पान मसाला पर छूट क्यों..?
से नाराज हुए BJP सांसद साक्षी महाराज, कहा- लॉक डाउन में शराब-पान मसाला पर छूट क्यों..?
लखनऊ-उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लॉकडाउन में शराब व पानमसाला पर प्रतिबन्ध हटाने के को लेकर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज नाराज हो गए हैं । उन्होंने ट्वीट कर योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए फैसले पर नाराज़गी ज़ाहिर की है। साक्षी महाराज ने कहा है कि लॉकडाउन जनता के जीवन रक्षा और बढ़िया स्वास्थ्य के लिए है, तो फिर शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटका, पान पराग आदि नशीले पदार्थों की बिक्री पर छूट क्यों? साक्षी महाराज के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में भी कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
कानपुर से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी की शराब पर प्रतिबन्ध हटाने के मामले में नाराजगी के बाद अब उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज भी नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर ट्वीट किया है। अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ उनकी नाराजगी चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर साक्षी महाराज के विरोध जताने के बाद विपक्षी दलों में भी इस बात को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।