होम बंगाल में पत्रकार समेत सभी कोरोना योद्धाओं को मिलेगा 10 लाख का हेल्थ बीमा
बंगाल में पत्रकार समेत सभी कोरोना योद्धाओं को मिलेगा 10 लाख का हेल्थ बीमा
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में फ्रंट लाइन पर खड़े होकर लड़ने वाले कोरोना योद्धाओं के लिए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ममता सरकार ने कोरोना योद्धाओं के लिए 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का ऐलान किया है, जिसमें पत्रकार भी शामिल होंगे। प्रेस फ्रीडम डे पर ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिकट ट्विटर हैंडल से इसकी सूचना दी।
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, बंगाल में हमारी सरकार ने अंग्रिम पंक्ति के कोरोना वायरस कर्मियों के लिए 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की घोषण की है, इसमें पत्रकार भी शामिल हैं। प्रेस फ्रीडम डे को लेकर उन्होंने एक और ट्वीट किया, ' लोकतंत्र में प्रेस चौथा स्तंभ है और उसे निडर होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। हम पत्रकारों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मान देते हैं। बंगाल में हमारी सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।