होम CRPF के सब-इंंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
CRPF के सब-इंंस्पेक्टर की कोरोना से मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 55 वर्षीय एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत लगभग दस लाख कर्मियों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली यह पहली मौत है. मृतक सीआरपीएफ में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात थे और कुछ दिन पहले संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है.
कोरोना संक्रमण के कारण सीआरपीएफ के सब-इंंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन की मौत को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संक्रमण से जूझ रहे बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुखी हूं. वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े. देश की सेवा और आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।