होम लॉकडाउन में दिल्ली ने तोड़ा ओवर स्पीडिंग का रिकॉर्ड, 4.5 लाख चालान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 28, 2020 09:20 PM

लॉकडाउन में दिल्ली ने तोड़ा ओवर स्पीडिंग का रिकॉर्ड, 4.5 लाख चालान

लॉकडाउन में दिल्ली ने तोड़ा ओवर स्पीडिंग का रिकॉर्ड, 4.5 लाख चालान

लॉकडाउन में दिल्ली ने तोड़ा ओवर स्पीडिंग का रिकॉर्ड, 4.5 लाख चालान

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से लॉकडाउन है. लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वो घरों से बाहर न निकलें. लेकिन जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, उन्हें खाली सड़कों पर फर्राटे भरने का खूब मौका मिल रहा है. लेकिन इसी मौके के चक्कर में दिल्ली के करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों का चालान हुआ है.

दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने के लॉकडाउन में ओवर स्पीड के कुल 4 लाख 54 हजार 438 चालान हुए हैं. ये आंकड़ा 25 मार्च से लेकर 26 अप्रैल तक का है.

खास बात है कि ये चालान किसी पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोककर नहीं किए हैं. ये लाखों चालान सड़कों पर लगे कैमरों ने काटे हैं. पुलिस के मुताबिक एक महीने में ओवर स्पीडिंग के ये सबसे ज्यादा चालान हैं.

रफ्तार पड़ेगी जेब पर भारी

दरअसल लॉकडाउन के बाद सभी कंपनियों और दफ्तरों को बंद कर दिया गया है. कुछ गिने-चुने लोग ही घरों से बाहर निकल पा रहे हैं. ऐसे में दिल्ली की वो सड़कें जिनमें कई घंटों का जाम होता था वो सूनी पड़ी हैं. तो इस खाली सड़क का फायदा दिल्ली वाले खूब उठा रहे हैं. बिना किसी परवाह के लोग तय स्पीड से कई ज्यादा स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं. लेकिन ऊपर लगे कैमरों पर किसी की नजर नहीं जाती. भले ही कितनी ही रफ्तार से गाड़ी क्यों नहीं आ रही हो, ये कैमरे अपना काम कर देते हैं.

सेंसर लगे इन कैमरों में तुरंत कार या बाइक की पूरी जानकारी कैद हो जाती है. इसके बाद ये फोटो सीधे खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है. जिसके बाद पुलिस ऐसे सभी लोगों के घर चालान भेजती है. बता दें कि अब ओवर स्पीडिंग को लेकर लाइट मोटर व्हीकल (LMV) के लिए 1 हजार रुपये और पैसेंजर व्हीकल के लिए 2 हजार रुपये का चालान है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)