होम MP सरकार ने मुफ्त में बांटे काढ़े के पैकेट, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जताई आपत्ति

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 28, 2020 09:11 PM

MP सरकार ने मुफ्त में बांटे काढ़े के पैकेट, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जताई आपत्ति

MP सरकार ने मुफ्त में बांटे काढ़े के पैकेट, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जताई आपत्ति

MP सरकार ने मुफ्त में बांटे काढ़े के पैकेट, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जताई आपत्ति

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा मुफ्त में बांटे जा रहे आयुर्वेदिक काढ़े के पैकेट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर छपी होने पर विपक्षी कांग्रेस ने मंगलवार को आपत्ति जताई जिस पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है। कोरोना वायरस के संकट के इस दौर में मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग एक करोड़ व्‍यक्तियों को मुफ्त में विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा वितरित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को जीवन अमृत योजना का यहां मंत्रालय में शुभारंभ किया और इसके तहत इस काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान चौहान ने बताया, जीवन अमृत योजना के अंतर्गत आयुष विभाग के सहयोग से मध्‍य प्रदेश लघु वनोपज संघ द्वारा इस काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगभग एक करोड़ व्‍यक्तियों को यह काढ़ा मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संकट के इस दौर में यह आवश्‍यक है कि हर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्‍छी रहे, जिससे यह वायरस हमें प्रभावित नहीं कर पाए। हम ऐसे प्रयास करें, जिससे कोरोना वायरस का प्रभाव हो ही नहीं।’’ चौहान ने कहा, ‘‘ हमारे ऋषियों एवं वैद्यों ने आयुर्वेद में ऐसी औषधियां बनाई हैं, जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्‍वस्‍थ रहते हैं। हमारे आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्‍यधिक कारगर है। इसे प्रतिदिन तीन से चार बार पिएं।’’ उन्होंने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के विभिन्‍न जिलों के लोगों से बातचीत कर उन्‍हें इस योजना के बारे में बताया। चौहान ने इस काढ़े को बनाने की विधि भी बताई। उन्होंने कहा, ‘‘पीपल, सोंठ एवं काली-मिर्च को समान मात्रा में मिलाकर तथा कूटकर तैयार किए गए त्रिकुट चूर्ण को 3-4 तुलसी के पत्‍तों के साथ एक लीटर पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तब लगभग एक-एक कप कुनकुना काढ़ा दिन में तीन से चार बार पिएं।’’ लेकिन, कांग्रेस नेताओं ने इन काढ़े के पैकेटों पर मुख्यमंत्री चौहान की तस्वीर छापने पर सवाल उठाये हैं। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने चौहान पर हमला करते हुए ट्विटर पर लिखा, माफ़ करिए शिवराज जी। कोरोना से इस जंग में आपका चित्र सरकारी पैकेटों में छपना बहुत ग़लत संदेश है। सरकारी पैकेटों में ऐसा करना दंडनीय अपराध। क्या आपकी अनुमति से हुआ है? नहीं तो जिस अधिकारी के आदेश से हुआ है, उसे दंडित करें। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)