होम देश को आवश्यकता है जान, जहान, खानपान और काराेबार की: अखिलेश
देश को आवश्यकता है जान, जहान, खानपान और काराेबार की: अखिलेश
समाजवादी पार्टी(सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोगों की जिन्दगी खुशहाल बनाने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिये उद्योगों को भी सवारने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है और इसके लिये हमें कारोबार को आगे बढ़ाना होगा ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।
श्री यादव ने ट्वीटकर कहा "आज देश को एक नये नारे की आवश्यकता है: जान भी, जहान भी, खानपान भी और कारोबार-काम भी.।"
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वॉरियरों के स्वास्थ्य की नियमित जांच होनी चाहिये। उन्होंने ट्वीटकर कहा "कोरोना-ड्यूटी' में लगे उन हर तरह के स्टॉफ को तत्काल पीपीई दिए जाएं, जिनका लोगों से ज़्यादा संपर्क होता है जैसे सभी स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस, आपूर्ति सेवा में लगे ड्राइवर और राशन डीलर. इनकी नियमित जाँच भी होनी चाहिए।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।