होम लॉकडाउन होगा लॉक या जारी होगा तालाबंदी का तीसरा चरण
लॉकडाउन होगा लॉक या जारी होगा तालाबंदी का तीसरा चरण
हाल ही में कोरोना के कहर के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की है जिसमें लॉकडाउन और कोरोना की स्थिति पर चर्चाएं की गई थी। वैसे तो देश में COVID-19 के मरीज हर रोज सामने आ रहे हैं। जिसके चलते कई राज्यों ने गुहार लगाई है कि लॉकडाउन को जारी रखना चाहिए। जिससे की स्थिति नियंत्रण में लाई जा सके। साथ ही मेघालय सरकार ने भी कहा कि वह 3 मई के बाद भी लॉकडाउन को जारी रहना चाहिए।
वैसे बता दें कि वह ग्रीन डोन और गैर-कोरोना प्रभावित जिलों को इससे बाहर रखना चाहता है। बैठक में मेघालय सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई के बाद आगे बढ़ाने की मांग उठाई है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने एक ट्वीट के जरिए यह बात कही कि लॉकडाउन हटाने के बाद कुछ ग्रीन जोन, कुछ जिलों और गैर-कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों में ढील दी जा सकती है।
संगमा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय पीएम द्वारा बुलाए गए वीडियो कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी। हम मेघालय में लॉकडाउन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। ताकी हालातों को काबू में किया जा सके। देश के कई इलाकों में कोरोना का कहर बहुत ही ज्यादा है और ऐसे में लॉकडाउन का खोल देना सही नहीं होगा। इस पर एक विचार और करने की आवश्यकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।