होम गडकरी ने योगी को दी सलाह, कहा-ध्यान रखें, प्रवासी कोरोना भी साथ लाएंगे

Alert Star Digital Team Apr 26, 2020 12:24 PM

गडकरी ने योगी को दी सलाह, कहा-ध्यान रखें, प्रवासी कोरोना भी साथ लाएंगे

गडकरी ने योगी को दी सलाह, कहा-ध्यान रखें, प्रवासी कोरोना भी साथ लाएंगे

गडकरी ने योगी को दी सलाह, कहा-ध्यान रखें, प्रवासी कोरोना भी साथ लाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे राज्यों में फंसे कामगारों और मजदूरों को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं। केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि जो जहां हैं वहीं रहें, मज़दूरों के गांव में जाने से वहां कोरोना फैलने का ख़तरा बना रहेगा।


मजदूरों को खाना और छत की जरूरत : जो मजदूर पैदल अपने गांवों की तरफ जा रहे हैं, उन्हें रोकने की जरूरत है। उनका आत्मविश्वास बढ़ाकर उनके खाना और छत देने की जरूरत है। गडकरी ने केंद्र सरकार के पिछले महीने जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि सभी राज्य लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के रहने और खाने का इंतजाम करें। जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। कई राज्यों में प्रवासियों को खाना भी खिलाया जा रहा है।

यह सही समय नहीं : गडकरी ने कहा कि जो मजदूर पैदल चलकर अपने गावों तक पैदल पहुंच रहे हैं तो अगर उनमें से किसी एक को भी कोरोना का संक्रमण हुआ तो उसका खामियाजा पूरे गांव और पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ेगा। लिहाजा प्रदेश सरकारों से मेरा आग्रह है कि मजदूरों का वापस जाने से रोकें। इस समय हमें ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। लोगों का लाने का यह सही समय नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)