होम फ्रैंकलिन टेम्पलटन: बंद हुई छह ऋण योजनाएं, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दिया बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2020 02:52 PM

फ्रैंकलिन टेम्पलटन: बंद हुई छह ऋण योजनाएं, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दिया बयान

फ्रैंकलिन टेम्पलटन: बंद हुई छह ऋण योजनाएं, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दिया बयान

फ्रैंकलिन टेम्पलटन: बंद हुई छह ऋण योजनाएं, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने दिया बयान

भारत की आठवीं सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाएं बंद करने का फैसला किया है। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बॉन्ड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर किया गया है। बंद होने वाले छह फंड निम्नलिखित हैं -

  • फ्रैंकलिन इंडिया लो ड्यूरेशन फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया डायनेमिक एक्यूरल फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान
  • फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बॉन्ड फंड
  • फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉर्चुनिटीज फंड

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जताई चिंता
इसपर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, 'फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड द्वारा छह योजनाओं को बंद करना निवेशकों, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री और वित्त बाजारों के लिए चिंता का विषय है।' चिदंबरम ने कहा कि, 'अक्तूबर 2008 के पहले सप्ताह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हुई थी, जब म्यूचुअल फंडों को तरलता की कमी का सामना करना पड़ा था। सरकार ने तुरंत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA), एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) और अन्य से सलाह ली थी। एफएसडीसी के साथ एक तत्काल बैठक बुलाई गई थी और दिन के अंत तक इसका समाधान निकाला गया था। अगले दिन सुबह आठ बजे आरबीआई और सेबी के अधिकारियों ने बैठक की थी और केंद्रीय बैंक ने 14 दिन के लिए खास रेपो सुविधा की घोषणा की थी। इस तरह स्थिति का समाधान निकाला गया था। हालांकि आज और कल बाजार बंद हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार शीघ्र कार्रवाई करेगी और स्थिति का जल्द समाधान करेगी।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)