होम गुजरात में फंसे आंध्र के मछुआरों की मदद के लिए राहुल ने केंद्र से मांगी मदद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2020 02:24 PM

गुजरात में फंसे आंध्र के मछुआरों की मदद के लिए राहुल ने केंद्र से मांगी मदद

गुजरात में फंसे आंध्र के मछुआरों की मदद के लिए राहुल ने केंद्र से मांगी मदद

गुजरात में फंसे आंध्र के मछुआरों की मदद के लिए राहुल ने केंद्र से मांगी मदद

 आंध्र प्रदेश के कुछ मछुआरे लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंस गए हैं और अपने घर पहुंचाना चाहते हैं जिसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Congress leader Rahul Gandhi) ने शनिवार को सरकार से मदद मांगी है। कांग्रेस नेता ने इन मछुआरों को राहत शिविरों में भेजे जाने की गुजारिश की है।उन्‍होंने ट्विटर पर कहा, 'एक माह से अधिक समय से आंध्र प्रदेश के 6,000 से अधिक मछुआरे गुजरात में फंसे हुए हैं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि मेरे उन भाइयों को राहत शिविरों में पहुंचाया जाए और उन्‍हें सुविधाजनक माहौल प्रदान करने की व्‍यवस्‍था कराई जाए।'उन्‍होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण दक्षिणी राज्‍यों के करीब 6,000 मछुआरे गुजरात में रहने को विवश हैं। उन्‍हें न तो रहने के लिए साफ-सुथरी जगह है और न ही उन्‍हें खाना या पानी मिल पा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)