होम CAA-NRC कल की बातें, इन्हें छोड़कर कोरोना पर गौर करें पीएम मोदी: कांग्रेस
CAA-NRC कल की बातें, इन्हें छोड़कर कोरोना पर गौर करें पीएम मोदी: कांग्रेस
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से प्रेस ब्रीफिंग की। कपिल सिब्बल ने सीएए-एनआरसी पर कहा कि यह सभी कल (पुरानी) की बातें हैं। इन्हें छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना पर गौर करना चाहिए।
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्रीजी से आग्रह करूंगा कि जो कल की बातें हैं सीएए-एनआरसी की बातें हैं, छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी हो गई। अब नया दौर है। कोरोना के बाद एक नया दौर शुरू हुआ है, उन बातों पर गौर करना चाहिए। विपक्ष, सत्ता पक्ष और सबको मिलकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए।'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इस समय सरकार को लॉकडाउन के उपायों पर पुनर्विचार करना चाहिए। आप लोगों और अर्थव्यवस्था की तालाबंदी नहीं कर सकते हैं। सिब्बल ने सरकार से मांग रखी कि केंद्र को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कोविड-19 से निपटने के लिए एक राष्ट्रीय योजना तैयार करनी चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।