होम कोरोना संकट में भी आतंकियों पर जबरदस्त वार, अप्रैल में 23 को ढेर किया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 25, 2020 02:22 PM

कोरोना संकट में भी आतंकियों पर जबरदस्त वार, अप्रैल में 23 को ढेर किया

कोरोना संकट में भी आतंकियों पर जबरदस्त वार, अप्रैल में 23 को ढेर किया

कोरोना संकट में भी आतंकियों पर जबरदस्त वार, अप्रैल में 23 को ढेर किया

कोरोना संकट में भी सुरक्षाबलों का आतंकियों पर वार जारी है। अप्रैल महीने में अभी तक 23 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है। जबकि इस साल मरने वाले आतंकियों को आंकड़ा 64 को पार कर चुका है। यह बात अलग है कि इस साल 17 सुरक्षाकर्मी भी शहादत पा चुके हैं तथा 9 नागरिकों को आतंकी मौत के घाट उतार चुके हैं।

पिछले साल पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद बंद रहे कश्मीर में छह महीनों के दौरान सुरक्षाबलों को इतना नुकसान नहीं हुआ, जितना लाकडाउन के 28 दिन में उठाना पड़ा है। 25 मार्च से लगे लाकडाउन को सख्ती से लागू करवाने में लगे सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़ गए हैं।

इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 18 वारदातें हुई हैं। पिछले तेरह दिनों में कश्मीर में आतंकी हमलों में 10 जवान शहीद हुए। इस अवधि में 18 आतंकी भी मारे गए हैं। दूसरी ओर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद छह महीने में सुरक्षाबलों के पांच जवान शहीद हुए थे, जबकि 30 से 40 आतंकियों को मार गिराया गया था।

साल 2020 की शुरूआत से अब तक यानी इन चार महीनों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई कुख्यात कमांडरों समेत 64 आतंकी मारे गए हैं।

इसी अवधि में केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने की जारी मुहिम में 17 सुरक्षाबलों के जवानों ने शहादत भी दी है। यही नहीं कश्मीर में शांति की कामना रखने वाले नागरिकों में अपना डर बनाने के लिए इन आतंकी संगठनों ने इन चार महीनों में 9 नागरिकों को भी मार डाला।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)