होम प्रवासी मजदूरों को वापस लाएगी यूपी सरकार, CM आदित्यनाथ ने रोडमैप बनाने के निर्देश दिए
प्रवासी मजदूरों को वापस लाएगी यूपी सरकार, CM आदित्यनाथ ने रोडमैप बनाने के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने का फैसला किया है। इसके लिए योगी सरकार ने अधिकारियों को एक पुख्ता रोडमैप बनाने का आदेश दे दिया है। सरकार इस बात का ध्यान रखेगी कि प्रवासी मजदूरों को वापस गृह राज्य लाते समय लॉकडाउन नियमों का कम से कम उल्लंघन हो। लॉकडाउन में अंतर-राज्य यात्रा करने पर मनाही है।
सरकार का कहना है कि वह मजदूरों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाएगी। योगी सरकार पहले भी राजस्थान के कोटा में फंसे करीब 8 हजार छात्रों को निकाल चुकी है। हालांकि अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जाएगा। सरकार उन्हीं प्रवासी मजदूरों को दूसरे राज्यों से निकालेगी जिन्होंने क्वरंटाइन में अपने 14 दिन पूरे कर लिए हों। आने वाले दिनों में योगी सरकार इन प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए अपने यहां से बसें भेजेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।