होम पाकिस्तान ने कोरोना से निपटने के लिए 59.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग अपील शुरू की

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 24, 2020 03:53 PM

पाकिस्तान ने कोरोना से निपटने के लिए 59.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग अपील शुरू की

पाकिस्तान ने कोरोना से निपटने के लिए 59.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग अपील शुरू की

पाकिस्तान ने कोरोना से निपटने के लिए 59.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग अपील शुरू की

पाकिस्तान ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर 59.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग अपील शुरू की है।

डॉन न्यूज के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को इसके वर्चुअल लॉन्च पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय साझेदारों से स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करने और इस चुनौती से निपटने के लिए एक राजकोषीय स्थान बनाने के लिए अनुरोध कर रहा है।

जिन आवश्यकताओं के लिए वित्तीय मदद अपील शुरू की गई, उन्हें कोरोना से मुकाबले के लिए बहु-क्षेत्रीय तैयारी और प्रतिक्रिया योजना में माना गया है।

योजना का प्राथमिक उद्देश्य पाकिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र पर कोरोना संकट के तत्काल और दीर्घकालिक प्रभावों से निपटना है।

कुरैशी ने कहा कि कोविड -19 एक आम दुश्मन है जिससे निपटने के लिए एक आम एजेंडा और रणनीति की जरूरत है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान में इस बीमारी को लेकर लगाए गए पूवार्नुमान आने वाले हफ्तों और महीनों के लिए काफी भयावह हैं।

विदेश कार्यालय ने कहा कि विश्व बैंक ने पाकिस्तान को प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करने में मदद करने के लिए तुरंत 240 करोड़ डॉलर का पैकेज उपलब्ध कराया था।

पाकिस्तान में 237 मौतों के साथ कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 11,155 हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)