होम नोएडा में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 24, 2020 03:35 PM

नोएडा में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे

नोएडा में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे

नोएडा में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौटे

पहली बार गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के सही होने वाले मरीजों की संख्या कोरोना के संक्रिय मरीजों से ज्यादा हुई है. डीएम सुहास एल वाई ने यह जानकारी ट्वीट कर लोगों को बधाई दी है. गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने कहा कि जिले में कोरोना से सही होने वाले मरीजों की संख्या 54 हो गई है और कोरोना के सक्रिय केस वर्तमान में 49 है. बता दें गुरुवार (Thursday) को जांच रिपोर्ट में एक भी मरीज के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई. 87 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. साथ ही 10 मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों से इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

ग्रेटर नोएडा (Noida) के शारदा अस्पताल से इलाज के बाद चार मरीज को घर भेजे दिया गया. शिशु अस्पताल मे तीन मरीजों का सफल इलाज किया गया. वहीं तीन मरीज अन्य अस्पताल से भेजे गए. अभी 49 मरीजों का इलाज चल रहा है. सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अब तक 2617 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. इसमें से 103 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है. पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में गिरावट आई है.

बुधवार (Wednesday) को 126 में से 125 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी. अभी भी 200 से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है. बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अब प्रतिदिन 250 से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य तय करते हुए निर्देश जारी कर दिए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रदेश के अति संवेदनशील जिलों में से एक है. अब यहां पर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिऐ बड़े पैमाने पर सैंलिंग की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)