होम मप्र में किसानों के भुगतान से कर्ज की राशि न काटी जाए : कमलनाथ

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 24, 2020 03:48 PM

मप्र में किसानों के भुगतान से कर्ज की राशि न काटी जाए : कमलनाथ

मप्र में किसानों के भुगतान से कर्ज की राशि न काटी जाए : कमलनाथ

मप्र में किसानों के भुगतान से कर्ज की राशि न काटी जाए : कमलनाथ

ममध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्य में जारी गेहूं खरीदी की राशि में से सहकारी समितियों द्वारा ऋण राशि की कटौती पर एतराज जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ऋण कटौती पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीदी की जा रही है। किसानों को जिस राशि का भुगतान किया जाना है,उसमें से सहकारी समितियों द्वारा ऋण राशि की कटौती की जा रही है।

उन्होंने आगे लिखा, "एक तो देरी से गेहूं की खरीदी प्रारंभ हुई है, हर रोज कुछ ही किसानों की खरीदी हो पा रही है और किसान को कई दिन के इंतजार के बाद गेहूं बेचने का मौका मिल रहा है। जब राशि मिलने की स्थिति बन रही है तब सहकारी समितियां ऋण की बकाया राशि की कटौती कर रही हैं इससे किसानों में रोष व्याप्त है।"

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि इस समय किसानों को सहयोग और राहत की आवश्यकता है, इसलिए किसानों से ऋण की राशि की वसूली न किया जाए। इस संदर्भ में सरकार की ओर से जल्दी ही निर्देश जारी किए जाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)