होम जयशंकर ने चेक गणराज्य के विदेश मंत्री थामस पेट्रिसेक से कोरोना वायरस के मुद्दे पर चर्चा की
जयशंकर ने चेक गणराज्य के विदेश मंत्री थामस पेट्रिसेक से कोरोना वायरस के मुद्दे पर चर्चा की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चेक गणराज्य के विदेश मंत्री थामस पेट्रिसेक के साथ बातचीत की और दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किये। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर बहुमूल्य सीख मिल रही हैं।विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ विदेश मंत्री टी पेट्रिसेक के साथ चर्चा करके खुश हूं। हमने कोरोना वायरस को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किये। इस बात पर सहमति व्यक्त की कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण सीख मिलीं हैं। आगे भी सम्पर्क में रहने को आशान्वित हूं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।