होम सोनिया के नफरत का वायरस फैलाने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार,
सोनिया के नफरत का वायरस फैलाने वाले बयान पर भाजपा का पलटवार,
कोरोना के खिलाफ केंद्र सरकार (Government) के प्रयासों को आंशिक बताने और भाजपा पर नफरत का वायरस फैलाने का आरोप का लगाने के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कांग्रेस बांटने वाली और सांप्रदायिक राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रचनात्मक राजनीति के बजाए जानबूझकर ये मुद्दे उठा रही है.
जावड़ेकर ने आज कहा, 'कांग्रेस जानबूझकर समाज में भेद पैदा कर रही है. यह भेद समाज को कमजोर करता है. हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं.' उन्होंने कहा कि यह वक्त सकारात्मक राजनीति का था. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'इस वक्त वे सामने आते और सरकार (Government) का समर्थन करते, लोगों के लिए खाना बांटते और सरकार (Government) को सुझाव देते.'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकट के समय ऐसे बयान निंदनीय हैं. उन्होंने कहा, 'इस समय सभी को सकारात्मक सहयोग करना चाहिए. लोगों की मदद को आगे आना चाहिए. पर कांग्रेस बांटने वाली राजनीति कर रही है.' कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार (Thursday) को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह कोरोना (Corona virus) महामारी (Epidemic) के वक्त भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और नफरत का वायरस फैलाना जारी रखी हुई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।