होम नाके का बिरहाना इलाका बना लखनऊ का 21वां हॉटस्पॉट, पूरी गली सील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 23, 2020 10:13 PM

नाके का बिरहाना इलाका बना लखनऊ का 21वां हॉटस्पॉट, पूरी गली सील

नाके का बिरहाना इलाका बना लखनऊ का 21वां हॉटस्पॉट, पूरी गली सील

नाके का बिरहाना इलाका बना लखनऊ का 21वां हॉटस्पॉट, पूरी गली सील

राजधानी लखनऊ के नाका का बिरहाना इलाका राजधानी का 21वां हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इलाके की सिंधीवाली गली में रहने वाले केबल ऑपरेटर की कोरोना जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। इसके बाद गली सील कर दी गई।

नाका थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि सिंधीवाली गली में दो स्थानों पर बैरिकेडिंग करके पुलिस फोर्स तैनात की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केबल ऑपरेटर के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों के सैंपल लिए।

बिरहाना इलाका राजेंद्रनगर वार्ड में आता है। पार्षद राजू दीक्षित ने बताया कि हॉटस्पॉट घोषित सिंधीवाली गली में करीब सवा सौ मकान हैं, जिसमें करीब 1200 लोग रहते हैं। केबल ऑपरेटर का सैंपल दो दिन पहले लिया गया था। पार्षद के मुताबिक, दोपहर को ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम सिंधीवाली गली आ गई थी। यहां सैंपलिंग शुरू कराई गई।

पार्षद ने बताया कि गली में आने-जाने का एक ही रास्ता है, जिसे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। नगर निगम की टीम ने गली में सैनिटाइजेशन के साथ कीटनाशक का छिड़काव कराया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं। गली में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं।लोगों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
सिंधीवाली गली के लोगों ने बताया कि केबल ऑपरेटर को बीते 10 दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी। उसे कोरोना संक्रमित होने का आभास था, इसके बाद भी जांच नहीं कराई और वह इलाके में घूम रहा था। दो दिन पहले लोगों की सूचना पर उसके सैंपल लिए गए थे।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को सूचना मिलने के तत्काल बाद केबल ऑपरेटर को क्वारंटीन कर देना चाहिए था। इलाके के परचून दुकानदार दौलत कुमार मूलचंदानी ने बताया कि बुधवार शाम को वह दुकान पर खरीदारी करने आया था। उससे फिजिकल डिस्टेंस बनाने को कहा तो भड़क गया और झगड़े पर उतारू हो गया।

अपार्टमेंट समेत कई घरों में गया संक्रमित
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते चार-पांच दिन से ऑपरेटर पेमेंट लेने के लिए कई घरों में गया। रुपयों का लेन-देन किया। चाय पी। इलाके के दूधवाले के संपर्क में रहा। बिरहाना में पार्क में इलाके के अन्य युवकों के साथ घंटों बैठक जमाई।

इसके अलावा शास्त्रीनगर पार्क के आसपास स्थित अपार्टमेंट में भी कई फ्लैट में केबल कनेक्शन कराए। वह जिन लोगों से मिला, सभी सहमे हुए हैं। वे अपनी जांच कराने के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों और पार्षद व चिकित्साकर्मियों से संपर्क कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)