होम कोरोना: CM योगी का निर्देश, कोटा से आए छात्रों को कराएं होम क्वारनटीन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2020 02:07 PM

कोरोना: CM योगी का निर्देश, कोटा से आए छात्रों को कराएं होम क्वारनटीन

कोरोना: CM योगी का निर्देश, कोटा से आए छात्रों को कराएं होम क्वारनटीन

कोरोना: CM योगी का निर्देश, कोटा से आए छात्रों को कराएं होम क्वारनटीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-11 के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से आने वाले सभी बच्चों का होम क्वारनटीन कराना सुनिश्चित कराएं. उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के बाद ही बच्चे घर जाएं. बैठक में उन्होंने कहा कि जिन मेडिकल कॉलेजों में टेस्टिंग लैब नहीं है, वहां टेस्टिंग लैब तत्काल स्थापित करने की व्यवस्था की जाए. टीम-11 कोरोना वायरस पर बनाई गई एक विशेष टीम है, जिसमें प्रशासन के आला अधिकारी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जिन मंडलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां के अस्पतालों में ही टेस्टिंग लैब स्थापित करना चाहिए. दूसरी ओर, मुख्यमंत्रीको कोविड-19 पर चल रही टीम-11 की मीटिंग के दौरान ही पिता के दुखद मृत्यु की सूचना दी गई. इस दुखद समाचार के बावजूद मीटिंग रुकी नहीं और चलती रही. मुख्यमंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.

रविवार को भी मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ बैठक की थी. बैठक में मुख्यमंत्री ने  महामारी से जूझते लोगों को राहत देने के लिए कई निर्देश जारी किए थे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाहर से जो लोग भी आ रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारनटीन में रखने का उचित बंदोबस्त किया जाए. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने शेल्टर होम को बराबर सैनिटाइज करने का भी आदेश दिया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)