होम बड़ी खुशखबरी! गोवा के बाद अब ये राज्य भी हुआ कोरोना मुक्त

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 20, 2020 02:00 PM

बड़ी खुशखबरी! गोवा के बाद अब ये राज्य भी हुआ कोरोना मुक्त

बड़ी खुशखबरी! गोवा के बाद अब ये राज्य भी हुआ कोरोना मुक्त

बड़ी खुशखबरी! गोवा के बाद अब ये राज्य भी हुआ कोरोना मुक्त

गोवा के बाद एक और राज्य कोरोना वायरस मुक्त हो गया है क्योंकि यहां एक ही मरीज नहीं मिला है। यह राज्य कोई और नहीं ​बल्कि पूर्वोत्तर भारत का मणिपुर है। अब यह राज्य भी पूरी तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों से मुक्त हो गया है। राज्य में अब कोई भी संक्रमित व्यक्ति नहीं है। इससे पहले गोवा भी कोरोना मुक्त हो चुका है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। दोनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी अब रिपोर्ट निगेटिव आई है। राज्य में अब कोई भी मामला कोरोना का नहीं बचा हुआ है।'

इससे पहले गोवा देश का पहला राज्य बना गया था, जहां सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस चले गए। कोविड-19 के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को यह जानकारी दी थी। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा, 'गोवा के लिए यह राहत और संतुष्टि भरा समय है, जहां कोरोना वायरस के अंतिम पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम इसके लिए तारीफ के पात्र हैं। तीन अप्रैल के बाद गोवा में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)