होम तीन हजार छात्र अपने घरों को रवाना
तीन हजार छात्र अपने घरों को रवाना
लॉकडाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे लगभग तीन हजार छात्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गईं 100 बसों में सवार होकर शनिवार को अपने-अपने घरों को रवाना हो गए, लेकिन सात हजार छात्र अब भी अपनी बारी के इंतजार में हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 7,500 छात्रों का अनुमान शुक्रवार को 250 बसें कोटा भेजी थीं, लेकिन यात्रा का प्रबंध होने की खबर मिलने के बाद शहर के तीन रवानगी केन्द्रों पर और अधिक छात्र जमा हो गए। कुछ छात्र अपने परिजन के साथ आए हुए थे। अधिकारियों को डर है कि कहीं घर जाने के इच्छुक छात्रों के लिये बसें कम न पड़ जाएं। हालांकि कोटा के जनसंपर्क उप निदेशक हरिओम गुर्जर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें आश्वस्त किया है कि कमी पड़ने पर और बसों का इंतजाम किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कोटा प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर छात्रों की एक सूची तैयार की थी। इसमें वे छात्र शामिल नहीं थे जो किसी शिक्षण संस्थान में पंजीकरण कराए बगैर पढ़ाई कर रहे हैं। इस कवायद की निगरानी कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिल ने बताया कि लगभग तीन हजार छात्रों को लेकर 100 बसें शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश रवाना हो गईं। उन्होंने कहा कि इस सूची में शामिल छात्रों को भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।