होम चीन से पलायन करने वाले कंपनियों को UP लाने की तैयारी में योगी सरकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 16, 2020 01:37 PM

चीन से पलायन करने वाले कंपनियों को UP लाने की तैयारी में योगी सरकार

चीन से पलायन करने वाले कंपनियों को UP लाने की तैयारी में योगी सरकार

चीन से पलायन करने वाले कंपनियों को UP लाने की तैयारी में योगी सरकार

कोरोना वायरस के फैलाव के चलते कई उद्योग ऐसे हैं, जो चीन से पलायन करने की सोच रहे हैं। चूंकि चीन ही इस वायरस का जनक है, इसलिए इससे बचने के लिए कई उद्योग यहां से पलायन करने की तैयारी में हैं। आने वाले दिनों में उद्योग जगत में दुनिया भर से कई ऐसे फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश से ये खबर है कि, चीन से पलायन करने वाले उद्योगों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री के आदेशानुसार इसकी प्लानिंग की जा रही हैमंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह[/caption] उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने इस संबंध में बुधवार को एक संयुक्त बैठक की। बैठक में अफसरों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि चीन से पलायन करने वाली कंपनियों को उत्तर प्रदेश लाए जाने के विषय पर रूपरेखा तैयार की जाए। बैठक में इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि चीन से अपना उद्योग धंधा अन्य देशों में शिफ्ट करने का विचार कर रही कोरिया, जापान, अमेरिका और यूरोपियन कंपनियों को उत्तर प्रदेश में कैसे जगह दी जाए। उत्तर प्रदेश में आने की इच्छुक कंपनियों को इंवेस्टमेंट के जरिए आकर्षित करने को इंसेंटिव और कैपिटल सब्सिडी आदि देने पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है। नीति में निवेश बढ़ाने के लिए भी आवश्यक संशोधन के बात पर चर्चा हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)