होम देश के कई इलाकों में आंधी- बारिश की चेतावनी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Apr 16, 2020 01:29 PM

देश के कई इलाकों में आंधी- बारिश की चेतावनी

देश के कई इलाकों में आंधी- बारिश की चेतावनी

देश के कई इलाकों में आंधी- बारिश की चेतावनी

 जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से उत्‍तर भारत के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड में आंधी पानी के साथ बारिश की आशंका है. यही नहीं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बौछारें या ओले गिरने की भी संभावना है. ऐसे में जब खेतों गेहूं की फसल पक कर तैयार है मौसम का बिगड़ा मिजाज किसानों की समस्‍याओं को और भी बढ़ा सकता है.

मौसम विभाग के हवाले से बताया कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई इलाकों में 17 अप्रैल को आंधी पानी के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 17 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. बेहद खराब मौसम के कारण लोगों की जान को खतरा हो सकता है. आगामी 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बारिश हो सकती है. विभाग ने 17 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)