होम गृह मंत्री अमित शाह का भरोसा- लोग चिंता न करें, देश में किसी चीज की कमी नहीं
गृह मंत्री अमित शाह का भरोसा- लोग चिंता न करें, देश में किसी चीज की कमी नहीं
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को देशवासियों को भरोसा दिलाया कि दवा, खाद्य सामग्री से लेकर किसी भी चीज की कोई कमी देश में नहीं है और लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। गृह मंत्री का बयान पीएम मोदी की ओर से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद आया। बता दें कि पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की। देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के अवधि समाप्त होने की 14 अप्रैल अंतिम तारीख है।
सरकार के पास पर्याप्त भंडारण
गृह मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'देश के गृह मंत्री के रूप में, मैं लोगों को एक बार फिर भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री, दवा एवं रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का भंडारण है। देश के किसी भी नागरिक को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं सक्षम लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वे अपने आस-पास जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आएं।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।