होम कोरोना वायरस: भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले की डब्ल्यूएचओ ने की सराहना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 02:04 PM

कोरोना वायरस: भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले की डब्ल्यूएचओ ने की सराहना

कोरोना वायरस: भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले की डब्ल्यूएचओ ने की सराहना

कोरोना वायरस: भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले की डब्ल्यूएचओ ने की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को भारत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की सराहना करते हुये कहा है कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिये समय से उठाये गये कठोर कदम का परिचायक है।

मोदी ने 25 मार्च को लागू किये गये लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा की है। डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ''कोरोना को रोकने के लिये, समय से किये गये भारत के कठोर फैसले की डब्ल्यूएचओ सराहना करता है। संक्रमण को रोकने के लिये मरीजों की संख्या में कितनी कमी आयेगी, अभी बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन लोगों के बीच सुरक्षित दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने सहित अन्य प्रभावी उपायों को करने में छह सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन, वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित होगा। डॉ सिंह ने कहा कि बहुत सी बड़ी चुनौतियों के बावजूद, इस महामारी को परास्त करने में भारत पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वायरस को परास्त करने के लिये परीक्षा की इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति से अधिकतम योगदान अपेक्षित है।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1211 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10363 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 339 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 10363 मामलों में से 8988 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1035 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 160 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2711 हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)