होम तीन मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें,
तीन मई तक नहीं चलेंगी ट्रेनें,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और कहा कि अब यह देश में तीन मई 2020 तक जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की, जिससे कई लोग चिंतित हो गए हैं। पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक किया गया था। इसलिए कई लोगों ने 15 अप्रैल से यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक करवा ली थी। लेकिन यात्रियों को परेशान होनी की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को सभी टिकट पर रिफंड मिलेगा। इसलिए आपको अपनी ई-टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।