होम पूर्णबंदी दिल्ली में पूरीतरह लागू होगी : केजरीवाल
पूर्णबंदी दिल्ली में पूरीतरह लागू होगी : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्णबंदी की जो घोषणा की है उसे राजधानी में पूरी तरह लागू किया जायेगा।
मोदी ने कोविड-19 को देखते हुए पूर्णबंदी को तीन मई तक बढा दिया है।मोदी के संबोधन के बाद श्री केजरीवाल ने ट्वीट किया,"दिल्ली में पूर्णबंदी पूरी तरह लागू की जायेगी।"
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमितों के मामले में राजधानी देश में दूसरे स्थान पर है और यहां 1510 संक्रमण प्रभावित हैं और 28 की मृत्यु हो चुकी है। दिल्ली में 47 हाॅटस्पाट हैं जो सील हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।