होम समस्त नागरिकों के 6 माह के विद्युत बिल माफ किए जाए : निलय डागा
समस्त नागरिकों के 6 माह के विद्युत बिल माफ किए जाए : निलय डागा
कोरोना (Corona virus) संक्रमण के चलते परेषान हाल जनता को राहत देने के लिए बैतूल विधायक निलय डागा ने समस्त उपभोक्ताओ का 6 माह का बिजली बिल माफ किए जाने की मांग कलेक्टर (Collector) बैतूल राकेष सिंह से की है. कलेक्टर (Collector) को लिखे पत्र मे जनता की परेषानियो और समस्याओ से अवगत कराते हुए श्री डागा ने कहा कि कोरोना (Corona virus) संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉंक डाउन मे आम जनता अपने घरो में ही रह रही है समाज का हर वर्ग रोजमर्रा की वस्तुओ की उपलब्धता को लेकर परेषान है मजदूर वर्ग अपनी मजदूरी को छोड़ घर मे रहने के लिए विवष है वही व्यापारी वर्ग भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर मे रहने हेतु मजबूर हे जिससे नागरिको की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है आज वे अपने एवं अपने परिवार के जीवन निर्वाह मे भी सक्षम नही है इस संकट की घड़ी मे नागरिको से बिजली बिल की वसूली की जाना अन्याय और उन पर दोहरी मार है आज वो विद्युत बिल का भुगतान करने मे असमर्थ है नागरिको की इन सभी परेषानियो को दृष्टिगत रख उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हुए जिले मे निवासरत सभी नागरिको के शासन द्वारा आगामी 6 माह के बिजली बिल माफ किए जाने चाहिए जिससे आम लोगों को राहत मिल सके.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।