सांसद पुत्र एवं बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सागर ने दिया बड़ा बयान
सांसद पुत्र एवं बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सागर ने दिया बड़ा बयान
शाहजहांपुर - हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने आवाहन किया था कि हमारे सभी देशवासियों को 5 अप्रैल को 9:00 बजे 9 मिनट तक दीपक को प्रज्वलित करना है। माननीय प्रधानमंत्री ने कहा था की की टॉर्च, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जला सकते हैं लेकिन आपको उजाला फैलाना है ।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद शाहजहांपुर अरुण सागर के पुत्र अभिषेक सागर ने भी अपने पिता के साथ दीपों को प्रज्वलित किया अपने पूरे आवास पर दीपों को जलाकर रखने के बाद उन्होंने कहा कि इस तरह से हम सभी देशवासी एवं जनपद वासी कोरोना जैसी महामारी को दूर भगा सकते हैं। हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोरोना जैसे वायरस को दूर करने के लिए जो उपाय किए हैं वह बहुत ही अच्छे हैं। अगर हमारे देश के प्रधानमंत्री 21 दिन का लॉक डाउन नहीं लगाते तो पता नहीं कितने लोग कोरो ना जैसी महामारी से मौत के मुंह में समा गए होते, उन्होंने ऐसा करके हमारी देश की जनता को जीवनदान दिया है, जिसकी हमारी जनता हमेशा माननीय मोदी जी की ऋणी रहेगी और उनके आदेशों का पालन करेगी।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -