मवेशी काटते हुए चार कसाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मवेशी काटते हुए चार कसाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर - (नन्दलाल सिंह) पूरा देश जहाँ एक ओर कोरोना से भयभीत है । तो वहीं यूपी के शाहजहाँपुर में कसाइयों औऱ अपराधियों के होंसले बुलंद हैं । जहाँ इन अपराधियों पर कोई भी लगाम नहीं लग पा रही है । ताजा मामला शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली चौक क्षेत्र के मोहल्ला मिशन फील्ड सारंग मैरिज लान में लगभग सुबह 7:00 बजे का है । जहाँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु वध करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है । चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में मवेशियों का मांस और भारी मात्रा में जानवर काटने के उपकरण बरामद किया शाहजहांपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मिशन फील्ड में बने सारंग मैरिज लॉन के भीतर जानवरों को काटनें सूचना मिली जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मांस सहित सभी कसाइयों को गिरफ्तार कर लिया है ।
आपको बता दें इससे कुछ दिन पहले भी इनका सरगना जानी कसाई जानवर काटते हुए पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था एक बार फिर जानी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है । अब देखना यह है। कि जानी कसाई को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पा रही है । आपको बताते चलें कि इससे पहले भी जॉनी कसाई को माल सहित गिरफ्तार किया जा चुका है । लेकिन सत्ता में अच्छी पकड़ होनें की बजह से वह छोड़ दिया जाता है । अब देखना यह होगा कि इस बार पुलिस गिरफ़्तार करनें के बाद जेल भेजती है । या फिर सत्ता की पहुँच रखनें वाले यह अपराधी छोड़ दिए जाते हैं ।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -