होम करनाल में एक कोरोना संदिग्ध अस्पताल की छठी मंजिल से गिरा, रिपोर्ट निगेटिव आई
करनाल में एक कोरोना संदिग्ध अस्पताल की छठी मंजिल से गिरा, रिपोर्ट निगेटिव आई
कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की सोमवार सुबह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नही हो पाई है कि मरीज ने भागने की कोशिश की थी या वो अचानक गिर गया, लेकिन सूत्रों की मानें तो मृतक ने अस्पताल से भागने की ही कोशिश की थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, शख्स पिछले पांच दिनों से मेडिकल कॉलेज में भर्ती था और वह पानीपत से रेफर होकर आया था। उसके सैंपल की रिपोर्ट सोमवार दोपहर को ही आई, जो निगेटिव थी। इस हादसे से आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बता दें कि दहशत में ऐसे जानलेवा कदम उठाने के कई मामले देश में आ चुके हैं। दिक्कत यह है कि खौफ में कोरोना संक्रमित जानलेवा कदम उठा तो रहे हैं, पर उनके अंत से इसके संक्रमण का अंत नहीं होता। उनकी चेन को जानने के लिए उनका रहना जरूरी है। अन्यथा संक्रमितों की तादाद पर अंकुश लगाने की तमाम प्रक्रिया धरी की धरी रह जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।