होम कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाई फ्यूमिगेशन टनल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 6, 2020 02:31 PM

कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाई फ्यूमिगेशन टनल

कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाई फ्यूमिगेशन टनल

कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाई फ्यूमिगेशन टनल

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते मोदी सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। कोरोना संकट से निजात पाने के लिए केंद्र और राज्यों की सरकारों अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच अहमदाबाद के अस्पताल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए खास टनल बनाया है। इसके अलावा चेन्नई और भोपाल के में भी इस तरह के टनल बनाने की बात सामने आई है।

भारतीय रेल की जगाधारी वर्कशॉप में फ्यूमिगेशन टनल बनाई गई है। इस खास तरह के फ्यूमिगेशन टनल या सैनिटाइजेशन रूम का निर्माण कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किया गया है। भारतीय रेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना की रफ्तार थामने के लिए फ्यूमिगेशन टनल यानी सैनिटाइजर रूम बनाया गया है। जब कोई व्यक्ति इस टनल में प्रवेश करेगा, फ्यूमिगेशन स्प्रे शुरू हो जाएगा। रेलवे का दावा है कि एंट्री गेट से प्रवेश कर आउट गेट से बाहर निकलने तक की अवधि में पूरा शरीर सैनिटाइज हो जाएगा। गौरतलब है कि जगाधारी हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)