होम लीबिया के पूर्व PM की कोरोना से हुई मौत
लीबिया के पूर्व PM की कोरोना से हुई मौत
लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का 68 वर्ष की आयु में मिस्र की राजधानी काहिरा में निधन हो गया। खबरों की माने तो महमूद जिब्रिल कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "जिब्रिल कुछ समय पहले ही कोविड-19 से संक्रमित हुए थे और उनका निधन वास्तव में शनिवार देर रात हो गया था।
"हालांकि, रविवार को उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई। इससे पहले कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें काहिरा के एक अस्पताल में 10 दिनों तक आइसोलेशन में रखा गया था।" लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी को हटाने और मारने के एक साल बाद वर्ष 2012 में गठित हुआ लीबिया के उदारवादी दलों का गठबंधन 'नेशनल फोर्सेस एलायंस' के जिब्रील प्रमुख थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।