होम मौसम विभाग की चेतावनी, इन जगहों पर तेज हवा के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग की चेतावनी, इन जगहों पर तेज हवा के साथ होगी बारिश
कोरोना वायरस के कारण देश में लगे 21 दिन का लॉकडाउन है. लेकिन इसके बावजूद कई लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. सड़कों पर अब निजी वाहन तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं. यही कारण है कि रविवार के दिन दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर में फिर से इजाफा देखा गया है. बात करें एयर इंडेक्स की तो अभी तक ये 100 से नीचे सही श्रेणी में चल रहा था, लेकिन रविवार के दिन इसका स्तर गुरुग्राम और नोएडा को के अलावा बाकी सभी जगहों पर यह 100 से ऊपर यानी सामान्य श्रेणी में पहुंच गया.
पहाड़ी इलाकों में फिर हो सकती है बर्फबारी-बारिश
इसके साथ ही आपको बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से जो चेतावनी दी गई है, उसके मुताबिक मंगलवार के दिन एक बार फिर उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने के साथ ओले गिरने की भी पूरी संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज हवा और बारिश हो सकती है. हालांकि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाडि़यों पर हल्की बर्फबारी हुई है, साथ ही इसके निचले इलाकों में बूंदाबांदी से थोड़ी ठंड बढ़ गई है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।