होम मुकेश अंबानी ने पत्नी संग जलाए दीपक, पहली बार गुल हुई एंटीलिया की बत्ती
मुकेश अंबानी ने पत्नी संग जलाए दीपक, पहली बार गुल हुई एंटीलिया की बत्ती
PM मोदी के आग्रह पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में रविवार रात पूरे देश ने एकजुटता दिखाई। हर आम और खास आदमी ने रात 9 बजे घर की लाइटें बंद कर दीं और दीया, मोमबत्ती लेकर घर के बाहर 9 मिनट खड़े रहे। देश के सबसे महंगे घर की तस्वीर भी यही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी के साथ बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती और दीया जलाया और देश को बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में वह देश के साथ हैं।
इस दौरान उनके घर एंटिलिया की सभी लाइटें बंद रहीं और सिर्फ दीयों की रोशनी रही। मुकेश अंबानी के ठीक बगल में उनकी पत्नी नीता अंबानी नजर आ रही हैं जिन्होंने हाथ में एक मोमबत्ती थाम रखी है। नीता मोमबत्ती जलाने के साथ महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करती नजर आईं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।