होम लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में तोड़ा जा रहा है ये ऐतिहासिक पुल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 01:28 PM

लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में तोड़ा जा रहा है ये ऐतिहासिक पुल

लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में तोड़ा जा रहा है ये ऐतिहासिक पुल

लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में तोड़ा जा रहा है ये ऐतिहासिक पुल

पूरे देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच लोनवला के नजदीक बने ऐतिहासिक अमृतांजन पुल को शनिवार को धमाके के जरिए ढहाया जाएगा. 190 साल पुराना यह ऐतिहासिक पुल मुंबई और पुणे को जोड़ता है. इसकी जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी.

उन्होंने बताया कि रायगढ़ के जिलाधिकारी ने महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को पुल को ध्वस्त करने की अनुमति दी है. इस पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में सन 1830 में किया गया था. यह देश के सबसे पुराने पुलों में से एक है.

रायगढ़ जिला कलेक्टर ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) को 4 से 14 अप्रैल के बीच गिराने की अनुमति दे दी है. कोविड-19 के चलते 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बेहद कम रह गया है. इसके चलते मुफीद मौका देखकर प्रशासन ने पुल को गिराने के लिए हरी झंडी दे दी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)