होम दिल्ली की मस्जिदों में छिपे 800 विदेशी जमात कार्यकर्ता हो सकते हैं कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली की मस्जिदों में छिपे 800 विदेशी जमात कार्यकर्ता हो सकते हैं कोरोना पॉजिटिव
तबलीगी जमात से जुड़े कई कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं. देशभर में जमात के उन वर्कर्स को खोजा जा रहा है, जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में भाग लिया था. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस को इस बात की आशंका है कि जमात से जुड़े कई विदेशी कार्यकर्ता विभिन्न मस्जिदों में छिपे हो सकते हैं.
इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और उसने इसको लेकर दिल्ली सरकार को भी पत्र लिखा है. देशभर में अबतक जमात से लिंक 600 से ज्यादा लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और दिल्ली पुलिस को आशंका है कि तबलीगी जमात के कार्यालय को खाली करवाने के बाद कई ऐसे लोग हो सकते हैं, जिन्हे कोरोना संक्रमण है.
रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च को दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली सरकार को भेजे गए एक पत्र में 16 मस्जिदों की सूची सौंपी गई है, जिसमें कहा गया है कि 187 विदेशी कार्यकर्ता और दो दर्जन से अधिक भारतीय मूल के जमात कार्यकर्ता इन मस्जिदों में छिपे हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार जमात के कई कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय राजधानी में सरकार द्वारा संचालित कई क्वारेंटाइन फेसिलिटी में रखा गया है. जिन्हें मस्जिदों में छुपाया गया था, उनका परीक्षण किया जाना बाकी है. यह प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू होने की उम्मीद है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि देश में आये कुल मामलों में से 25 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिव मामले दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात से जुड़े हैं. पिछले 24 घंटों में 478 नए मामले दर्ज किये गए, जिनमें से कम से कम 247 में मरकज़ निजामुद्दीन से जुड़े थे. शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 14 राज्यों से अब तक मरकज़ से जुड़े 647 मामले सामने आए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।