होम UP में लॉकडाउन के बाद बिना मास्क पहने निकलने की इजाजत नहीं होगी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Apr 4, 2020 01:16 PM

UP में लॉकडाउन के बाद बिना मास्क पहने निकलने की इजाजत नहीं होगी

UP में लॉकडाउन के बाद बिना मास्क पहने निकलने की इजाजत नहीं होगी

UP में लॉकडाउन के बाद बिना मास्क पहने निकलने की इजाजत नहीं होगी

कोरोना को लेकर देशभर में लॉकडाउन जारी है। केंद्र सरकार के साथ सभी राज्य सरकारें जनता को खतरे के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के स्पेशल खादी मास्क बनवाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद बिना मास्क लगाए लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा, राज्य सरकार 23 करोड़ जनता के लिए 66 करोड़ खादी के ट्रिपल लेयर स्पेशल मास्क बनवाएगी। ट्रिपल लेयर स्वदेशी खादी मास्क उत्तर प्रदेश का ब्रांड होगा। यह मास्क गरीबों को मुफ्त मिलेगा। बाकी लोगों को मास्क काफी सस्ता मिलेगा। यह मास्क रीयूज वॉशेबल होगा। प्रदेश के हर नागरिक को दो-दो मास्क दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त होता है तो महामारी अधिनियम के तहत सबको मास्क पहनना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि बिना मास्क के घर के बाहर निकलने की बिल्कुल अनुमति नहीं होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से अब तक 68 लोगों की जानें जा चुकी हैं और संक्रमितों की संख्या 2900 के पार पहुंच गई है। देशभर में अभी तक कुल संक्रमित 2902 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं। एक राहत वाली खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए देशभर में 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)