होम कोरोना के खौफ के बीच अच्छी खबर, इस राज्य में नहीं एक भी पॉजिटिव केस
कोरोना के खौफ के बीच अच्छी खबर, इस राज्य में नहीं एक भी पॉजिटिव केस
देशभर में कोरोना वायरस का असर तेजी से बढ़ रहा है। अब तक देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2000 के पार पहुंच चुकी है। वहीं इस जानलेवा वायरस की वजह से 56 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वायरस से बचाव को लेकर सरकारें अपने-अपने स्तर पर कड़े कदम भी उठा रही हैं। हालांकि वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है।
कोरोना संकट के बीच एक अच्छी खबर भी है। देश के एक राज्य ऐसा भी है जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन हो रहा है। यही वजह है कि अबतक यहां कोरोनावायरस से संक्रमित एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अब तक कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। दरअसल इसके पीछे त्रिपुरा सरकार की सख्ती बड़ा कारण है। त्रिपुरा सीएम लगातार बैठकों और जरूरी कदमों के जरिये सोशल डिस्टेंसिंग को सख्ती से लागू कर रहे हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और गोविंद बल्लभ पंत (जीबीपी) अस्पताल में Covid-19 के प्रकोप के मद्देनजर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कोविड-19 उपचार के लिए मुख्यमंत्री के अस्पतालों के दौरे के दौरान डॉक्टरों ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ देब ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ काम करने की अपील की और कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस तथ्य की प्रशंसा की कि फिलहाल, राज्य में घातक वायरस के लिए कोई सकारात्मक मामला सामने नहीं आया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।