होम कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने गरीबों में बांटे दूध के पैकेट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने गरीबों में बांटे दूध के पैकेट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में शहरी गरीबों को निशुल्क दूध के पैकेट वितरित किए। राज्य में लॉकडाउन के दौरान उत्पादकों से बिना बिके दूध की खरीद करने और परेशानी का सामना कर रहे गरीबों को इसके मुफ्त वितरण की घोषणा के एक दिन बाद उन्होंने दूध के पैकेट वितरित करने की शुरूआत की। दूध उत्पादन पर येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि राज्य में 69 लाख लीटर दूध में से 42 लाख लीटर दूध की बिक्री नहीं हो रही है। राज्य सरकार ने बुधवार को खाद्यान्न, सब्जियों और दूध की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।