होम संकट की इस घड़ी में भी नहीं बाज आ रहा पाक, बालाकोट में गोलीबारी, दो जवान घायल
संकट की इस घड़ी में भी नहीं बाज आ रहा पाक, बालाकोट में गोलीबारी, दो जवान घायल
लगता है कि पाकिस्तान सबक सीखने वालों में नहीं है। जहां एक तरपफ पूरा विश्व कोरोना संकट से ग्रस्त है वहीं नापाक पड़ोसी ऐसे में भी भारत की सीमाओं को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान द्वारा कल रात से पुंछ के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की जा रही है। संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये हैं।जानकारी के अनुसार 14 पंजाब रेजिमेंट के नायब सूबेदार सतपाल और हवलदार धर्मपाल क्रास बार्डर फायरिंग में घायल हो गये हैं। दोनों को राजोरी के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है।सेना के अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।