होम लंबा चला लॉकडाउन तो बंद हो जाएंगे 50 फीसदी रेस्टोरेंट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2020 03:20 PM

लंबा चला लॉकडाउन तो बंद हो जाएंगे 50 फीसदी रेस्टोरेंट

लंबा चला लॉकडाउन तो बंद हो जाएंगे 50 फीसदी रेस्टोरेंट

लंबा चला लॉकडाउन तो बंद हो जाएंगे 50 फीसदी रेस्टोरेंट

कोरोना ने पूरी दुनिया के कारोबार को चौपट कर दिया है। भारत में भी कोरोना वायरस की वजह से कई सेक्टर पूरी तरह से तबाह होने के कागार पर हैं। इसका सबसे ज्यादा असर फूड और ट्रैवल इंडस्ट्री पर पड़ा है। हिन्दी न्यूज पोर्टल आजतक के अनुमान पर आधारित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल फूट इंडस्ट्री को 80 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं अगर लॉकडाउन लबां चला तो देश के 50 फीसदी रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं।

लॉकडाउन से ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनियों का काम बहुत कम हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक फूड डिलिवरी चेन जोमैटो और स्विग्गी का कारोबार घटकर 90 फीसदी पर आ गया है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) का अनुमान है कि कोरोना की वजह से उसके 5 लाख सदस्यों को साल 2020 में 80 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। NRAI ने मकान मालिकों, मॉल आदि के मालिकों से अनुरोध किया है कि वे जून तक रेस्टोरेंट ओनर से किराया और मेंंटेनेन्स चार्ज न मांगे।

कई लाख लोगों के बेरोजगार होने का खतरा

लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर रेस्टोरेंट बंद हैं। इसका असर फूड डिलिवरी कारोबार पर बहुत ज्यादा पड़ा है। क्योंकि फूड डिलिवरी का कारोबार पूरी तरह से रेस्टोरेंट पर भी निर्भर है। सूत्रों के मुताबिक इन रेस्टोरेंट्स के बंद होने की वजह से यह कारोबार भी बैठ गया है। जोमैटो और स्विग्गी का बिजनेस तो पहले के मुकाबले महज 10 फीसदी रह गया है। रेस्टोरेंट सेक्टर में करीब 73 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है और NRAI का अनुमान है कि शुरुआती दौर में ही करीब 15 लाख लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कोरोना के बाद जब बाजार खुले तो रेस्टोरेंट का कारोबार पहले के मुकाबले एक-तिहाई से भी कम गई। चीन के इस आंकड़े को देख भारत की स्थिति के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे भी भारत में कम ही लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में औसत एक व्यक्ति महीने में 28 बार बाहर खाना खाता है, जबकि भारत में यह औसत 4 से भी कम है। ऐसे में कोरोना के बाद जब बाजार खुलेंगे उसके बाद रेस्टोरेंट कारोबार का क्या हाल रहेगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)