होम ओपीडी और ओटी के बंद होने से कैंसर और एचआईवी के मरीज परेशान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2020 03:17 PM

ओपीडी और ओटी के बंद होने से कैंसर और एचआईवी के मरीज परेशान

ओपीडी और ओटी के बंद होने से कैंसर और एचआईवी के मरीज परेशान

ओपीडी और ओटी के बंद होने से कैंसर और एचआईवी के मरीज परेशान

देश का पूरा स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से लड़ने में जुटा है। अस्पतालों के ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर बंद हैं। जिसकी वजह से कैंसर, एचआईवी और बाकी के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो मरीज अपने इलाज के लिए लगातार अस्पताल जा रहे थे, लॉकडाउन की वजह से वो अब नहीं जा पा रहे हैं। किसी की सर्जरी अटकी पड़ी है, तो किसी की जांच नहीं हो पा रही है। सभी मेडिकल स्टॉफ कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में जुटे हैं। जिसकी वजह से अस्पतालों का नियमित कर्य प्रभावित है और इसकी मार बाकी के मरीजों को झेलनी पड़ रही है।

जब देश में लॉकडाउन का एलान हुआ तब कई मरीजों का इलाज चल रहा था। मैत्री उनमें से एक हैं। मैत्री का दिल्ली के एम्स अस्पताल में ओरल कैंसर का इलाज चल रहा था। 13 मार्च को उनसे कहा गया कि आपको तुंरत सर्जरी करवानी पड़ेगी, लेकिन उस समय नहीं हो पाई। अब एम्स की ओपीडी बंद है। डॉक्टर सर्जरी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वो कोविड-19 के संक्रमितों के इलाज में व्यस्त हैं।

सर्जरी नहीं होने के कारण मैत्री को काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। उनकी जीभ पर अल्सर से खून बहने लगा है। उन्होंने कहा कि वो हर दिन एम्स अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में जाती हैं, लेकिन सब कुछ बंद होने के कारण वहां से मुझे पेन किलर पकड़ाकर लौटा दिया जाता है। मैत्री के पति ने कहा कि वहां मौजूद लोग कह रहे हैं कि सरकार के आदेश के बिना कुछ भी शुरू नहीं हो पाएगा। सरकार ने हीं सभी सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)