होम सुपरहीरो बनकर कोरोनावायरस को हराना चाहती हैं डेमी रोज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 2, 2020 02:58 PM

सुपरहीरो बनकर कोरोनावायरस को हराना चाहती हैं डेमी रोज

सुपरहीरो बनकर कोरोनावायरस को हराना चाहती हैं डेमी रोज

सुपरहीरो बनकर कोरोनावायरस को हराना चाहती हैं डेमी रोज

 मॉडल डेमी रोज का कहना है कि उनकी इच्छा एक सुपरहीरो बनने की है, ताकि वह कोरोनावायरस का मुंहतोड़ जवाब दे सकें। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, डेमी सेल्फ-आइसोलेशन के इन दिनों का सदुपयोग इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों संग अपनी तस्वीरें और अपनी दैनिक गतिविधि को साझा करके कर रही हैं।

25 वर्षीय इस मॉडल ने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को पोस्ट किया। इसमें एक रेड ड्रेस के साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा था। आंखों में आईलाइनर के साथ उनके चेहरे पर ग्लैमरस मेकअप भी था।

कोविड-19 महामारी पर अपने विचारों को साझा करते हुए उन्होंने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "काश, मैं एक सुपरहीरो होती, ताकि मैं कोरोनावायरस को हरा सकती।"

बीते सोमवार को डेमी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि लॉकडाउन के चलते घर में रहने के दौरान उन्हें बोरियत महसूस हो रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)