होम HDFC समूह, सार्वजनिक क्षेत्र की RINL ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में की आर्थिक मदद
HDFC समूह, सार्वजनिक क्षेत्र की RINL ने भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में की आर्थिक मदद
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में कई कंपनियों ने भारत की लड़ाई में साथ देने के लिए सरकार को आर्थिक मदद की है। वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी समूह ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान में प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम-केयर्स फंड) में 150 करोड़ रुपये देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए बनाए गए पीएम-केयर्स कोष में 6.16 करोड़ रुपये का योगदान कर रही है। इस संदर्भ में एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारीक ने एक बयान में कहा, ''यह हम सभी के लिये अनिश्चित और प्रयास करने वाला दौर है। पीएम केयर्स फंड में हमारा योगदान केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों आदि की सराहना के लिये है।''
वहीं आरआईएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पीके रथ ने कहा कि 6.16 करोड़ रुपये में से 1.16 करोड़ रुपये पहले ही कोष में जमा किए जा चुके हैं। इसके अलावा कंपनी आंध्र प्रदेश में अपने संयंत्र के आसपास रहने वाले लोगों को भोजन के पैकेट, मास्क और हैंड सैनिटाइजर जैसे जरूरी सामान उपलब्ध करा रही है।
संकट की घड़ी में पीएम केयर्स का गठन
कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में कारोबार बंद हो चुके हैं। देश को प्रतिदिन आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष' (पीएम केयर्स) का गठन किया है। इसके तहत कई दिग्गजों ने दिल खोल कर आर्थिक मदद करना शुरू कर दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।