होम लॉकडाउन को सोनिया ने बताया जल्दबाजी में लिया फैसला
लॉकडाउन को सोनिया ने बताया जल्दबाजी में लिया फैसला
कोरोना वायरस संक्रमण संकट को लेकर पार्टी के स्तर पर प्रयासों में जुटी कांग्रेस अब इस हालत की समीक्षा में लगी है। जिसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कोरोना से कैसे निपटा जाए, इसके लिए क्या कदम आए जाए जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संकट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम आज अभूतपूर्व स्वास्थ्य और मानवीय संकट के बीच हैं। हमारे सामने चुनौती का आकार कठिन है, लेकिन इसे दूर करने का हमारा संकल्प अधिक होना चाहिए। सोनिया गाधी ने आगे कहा कि हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सभी के समर्थन की आवश्यकता है। पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट जैसे कि हज़मत सूट, एन -95 मास्क उन्हें मुहैया कराए जाने चाहिए।
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक भारत में अब तक कोरोना वायरस के चपेट में 1950 से ज्यादा लोग आ गए हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 50 पहुंच चुका है। इसके अलावा इस महामारी से 150 लोग ठीक हो गए हैं। गुरूवार को भी अलग-अलग राज्यों से कोरोना मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। गुजरात के वड़ोदरा में 52 साल के एक शख्स की कोरोना के चलते मौत हो गई। वहीं चंडीगढ़ में भी एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। हरियाणा में कोरोना से मौत का ये पहला मामला है। इसके अलावा राजस्थान के अलवर में 85 साल के एक बुजुर्ग की भी कोरोना के चलते मौत हो गई है। मध्यप्रदेश में भी एक 65 साल की महिला की मौत हो गई है। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 7 पहुंच चुका है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 21 लोग गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं राजस्थान में भी 7 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 170 कोरोना के मामले सामने आए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।